shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अभिषेक बनर्जी के आव्हान पर दिल्ली में धरना प्रदर्शन के लिए मनरेगा जॉब कार्ड धारी हुए बस से रवाना:

1 min read

कुल्टी :बंगाल सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार यह आरोप लगाया जाता रहा है की केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल को मिलने वाला पैसा अनैतिक और अवैध रूप से रोक दिया गया है बंगाल सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बंगाल की गरीब जनता का पैसा है जिससे मनरेगा सहित अन्य सामाजिक परियोजनाओं को बरकरार रखा जाता है लेकिन क्योंकि यहां की जनता ने बार-बार भाजपा को ठुकराया है इस वजह से भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए उस पैसे को रोक रही है इसी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आह्वान पर दो तथा 3 अक्टूबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें बंगाल से मनरेगा के जॉब कार्ड धारी वह लोग प्रदर्शन करेंगे जिनको अब तक मनरेगा का पैसा नहीं मिला है इसके लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा रेलवे से विशेष ट्रेन मांगी गई थी लेकिन वह ट्रेन उनको उपलब्ध नहीं कराई गई इसके बाद बस से ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तथा मनरेगा के जॉब कार्ड धारी दिल्ली के लिए रवाना हुए कल रात बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट पर जब यह काफिला पहुंचा तब कुलटी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यहां पर बस यात्रियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया था इस मौके पर यहां मौजूद पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल की जनता को केंद्र सरकार द्वारा वंचित किया जा रहा है इसके खिलाफ अभिषेक बनर्जी के आव्हान पर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाना है लेकिन अभिषेक बनर्जी के इस आंदोलन से दिल्ली सरकार और बीजेपी इतना डर गई है कि उन्होंने स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया ताकि यहां के लोग दिल्ली जाकर धरना प्रदर्शन न कर सके लेकिन अब बंगाल की जनता दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के लिए बस से रवाना हो रही है और कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा आज जो यह बस यात्रियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है वह सराहनीय कदम है इसके लिए उन्होंने कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page