भाजपा लीगल सेल ने शीतलपुर में किया सेवा सप्ताह का पालन:
1 min read

कुल्टी :भाजपा आसनसोल जिला लिगल से ने सितलपुर सीआईसेफ कैम्प के नज़दीक काली मंदिर के समक्ष सेवा सप्ताह पालन किया। इस कार्यक्रम के आयोजक आसनसोल जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा लिगल सेल को कन्वेनर विनोद सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ से विगत कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से सप्ताव्यापी समाज सेवामुलक कार्यक्रम किए जा रहे है। आज भी लिगल सेल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम किया, जिसमें पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, गौमाता को गुड़ रोटी खिलाना, साथ ही काली मंदिर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को लडू खिलाया गया। सभी गणमान्य अधिवक्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश नेता ,जिला नेता, मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं पर वक्तब्य रखे। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे आसनसोल जिला भाजपा के लिगल सेल के कन्वेनर आसनसोल जिला कोर्ट के अधिवक्ता अभिजीत घटक,जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष कांति गोस्वामी, अधिवक्ता ओअंकार सरण सिंह,अधिवक्ता शकर सेन, को कन्वेनर आसनसोल लिगल सेल अधिवक्ता सुजीत मुख़र्जी, अधिवक्ता संतोष भंडारी, भाजपा प्रदेश सदस्य निर्मल कर्मकार, जिला सदस्य गौरा चंद चटर्जी, वरिष्ठ श्रमिक बीएमएस नेता जय नाथ चौबे, बीएमएस नेता दशरथ प्रसाद महतो,मंडल 1 अध्यक्ष संजू घोष, कुल्टी मंडल 4 के महासचिव अनिमेष माझी, दिलीप गुप्ता, महुआ राय, रीना वर्मा, बाधुरी हाँड़ी कार्यक्रम का संचालन किया निर्मल गुप्ता ,विशेष रूप से आमंत्रित थे कुल्टी विधानसभा के युवा नेता सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा कि लिगल सेल हमेशा ही समाज को दिशा दिखाता है। श्री वर्मा ने कहा लिगल सेल सेवा के कार्य के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिये 24 घण्टे कानूनी कवच के रूप में अपना भरपूर सहयोग करते है। आज आसनसोल कोर्ट को सीबीआई कोर्ट के नाम से भी जाना जाता है जो हमारे लिये गर्व की बात है।












