डेंगू की रोकथाम के लिए शुरू हुआ ड्रोन से अभियान:
1 min read
आसनसोल :डेंगू की रोकथाम के लिए हाल के दिनों में प्रशासन द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल फैसला लिया गया था। इससे कहां कहां गंदगी है कहां जल जमाव है इन सबका ठीक तरीके से पता चल जाएगा। इसी क्रम में आज डेंगू के लिहाज से हॉट स्पॉट जोन के रूप में चिन्हित वार्ड संख्या 42,43,44, तथा 46 में पुरानी चीज़ें जल जमाव आदि खोजने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डेंगू नियंत्रण अधिकार मोहम्मद हिदायतुल्ला हेल्थ वर्कर मिथुन नाग सहित निर्मल साथी विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस अभियान से कुछ एक जगहों पे पुरानी चीज़ें पाई गई तो कुछ एक स्थानों पर जल जमाव पाया गया। जल्द ही निगम की तरफ से कार्यवाही शुरू होगी












