आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 7 अक्टूबर को पहली बार किया जाएगा डांडिया उत्सव का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 7अक्टूबर,शनिवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आसनसोल क्लब में आयोजित होने वाला यह डांडिया उत्सव महिला समिति द्वारा पहली बार किया जा रहा है । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण के लिए धनराशि संग्रह करना है।
यह कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्गों की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। इस शानदार कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए टिकट उपलब्ध है। इस तस्वीर में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर टिकट का इंतजाम किया जा सकता है।

आसनसोल महिला समिति की सदस्यायों ने सभी से जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक कराने का अनुरोध किया । आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में रानीगंज की एंकर स्वेता रुनझुन ,डिजे बिपिन द्वारा नवरात्रि के डांडिया उत्सव को चार चांद लगाए जाएंगे । इतना ही नहीं इस दौरान कई प्रकार के गेम्स और सरप्राइज गिफ्ट्स भी रखे गए हैं। आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा इस बेहद शानदार डांडिया उत्सव की शुरुआत 7 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। आसनसोल क्लब में होने वाले इस डांडिया उत्सव की एंट्री फीस 500 रुपए है। पांच सदस्यों की एंट्री पर एंट्री फीस में डिस्काउंट की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों के लिए डांडिया के साथ ही लजीज पकवानों का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा यहां डांडिया उत्सव में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए विभिन्न इनाम भी रखे गए हैं












