44 नंबर वार्ड पार्षद तथा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बाजार इलाके में किया हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आज आसनसोल के एन एस रोड इलाके में स्थित गौशाला के निकट एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया इस मौके पर 45 नंबर वार्ड के पार्षद उदय राय आसनसोल के 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा राकेश केडिया विमल जालान रवि चटर्जी ललन खान सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यह बाजार इलाका है यहां पर रात में भी लोग आते हैं इसलिए यहां पर इस हाई मास्ट लाइट को लगाया गया है ताकि लोगों को सहूलियत होने कहा कि निकट में ही गौशाला है इसलिए यहां पर लाइट का होना काफी जरूरी था चेयरमैन ने कहा कि आसनसोल बाजार का जितना विकास होगा आसनसोल का भी उतना ही विकास होगा उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार में प्रदेश के बाहर से भी लोग आते हैं अगर उनको आसनसोल बाजार आकर एक अच्छा अनुभव मिलेगा तो यह आसनसोल के लिए अच्छा होगा












