आसनसोल में राइजिंग आसनसोल कराएगा जाब फेयर 2023 – जितेंद्र तिवारी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व वेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने आसनसोल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले महालया के दिन से शिल्पांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी उस पर आनलाईन रजिस्ट्रेशन करके यह बेरोजगार युवा विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी योग्यता अनुसार नौकरीयां पा सकेंगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद आसनसोल में जाब फेयर 2023 का आयोजन किया जाएगा महालया के दिन से यह रजिस्ट्रेशन शुरू होगा रजिस्ट्रेशन की संख्या के अनुसार इस रोजगार फेयर 2023 को कहां किया जाएगा यह तय किया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर इस साल लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही तो इसे हर साल किया जाएगा उनकी कोशिश है कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी जा सके उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है जो योग्य है उनकी नौकरियां छीनकर पैसों के बदले अयोग्य व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं कई मामले भी अदालत में है कई तृणमूल कांग्रेस नेता इन मामलों में जेल की हवा भी खा रहे हैं उन्होंने कहा कि इन्हीं सब चीजों को देखते हुए एक गैर राजनीतिक पहल की गई है और राइजिंग आसनसोल के बैनर तले इसकी शुरुआत की गई है उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और उनकी तकरीबन 20 से 25 मल्टीनेशनल कंपनियों से बात हो गई है जो इस जाब फेयर 2023 में स्टॉल लगाएंगे उन्होंने कहा कि महालया के दिन से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और रजिस्ट्रेशन की संख्या देखकर इस जाब फेयर को कहां किया जाएगा उसका स्थान निर्णय किया जाएगा












