मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा 27वीं वाटर कूलर मशीन लगाई गई:
1 min read

आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा 27वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन नेशनल हाईवे 2 पर स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में किया गया। मशीन के दानदाता एवं उद्घाटन कर्ता श्रीमती मंजू लच्छीरामका ने अपने पति स्वर्गीय श्री रामचंद्र लच्छीरामका की स्मृति में यह मशीन लगाया। इस अवसर पर अमृत धारा के संयोजक एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष श्री अभिषेक केडिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा निरंतर समाज सेवा के लिए अग्रसर है, अपने राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के अंतर्गत 27वीं वाटर कूलिंग मशीन आज इस्कॉन के इस पवित्र प्रांगण पर लगाया गया। इस्कॉन मंदिर में पूरे वर्ष धार्मिक अनुष्ठान इस्कॉन संस्था के द्वारा आयोजित किया जाता है इसी के तहत उनकी संस्था ने देखा कि यहां पर एक वाटर कूलिंग मशीन की आवश्यकता है। यहां निरंतर हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना एवं प्रसाद प्राप्त करने आते हैं, ऐसी धार्मिक जगह में पानी की मशीन लगाकर उनके संस्था बहुत गर्ववांनवित महसूस कर रही है।साथ ही साथ उन्होंने इस्कॉन मंदिर कमेटी को भी धन्यवाद दिया, क्योंकि उनके परामर्श पर ही इतने पवित्र स्थान पर अमृत धारा वाटर कूलिंग मशीन लगाई गई। आगे भी उनकी संस्था के द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। वही शाखा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा अमृत धारा के साथ-साथ रक्तदान शिविर,कंबल वितरण, जरूरतमंदों को अन्न वितरण ,दुर्गा पूजा एव दीपावली के समय छोटे नन्हे बच्चों को वस्त्र-मिठाई वितरण, गौ सेवा आदि कार्यक्रम निरंतर पूरे वर्ष करते रहता है। इस अवसर पर पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष एवं आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल विशिष्ट समाजसेवी श्री शंकर लाल शर्मा, पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के राजनीतिक चेतना फॉर्म के वाइस चेयरमैन तथा युवा समाजसेवी आनंद पारीक,शाखा के अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, श्री विकास जालान, कौशिक अग्रवाल, इस्कॉन मंदिर कमेटी से दयाल चंद्र दास, कमलाकांत दास, अरुण कुमार दास ,हरि प्रभु दास,मनोहर जनार्दन दास, देवेंद्र प्रसाद दास आदि उपस्थित थे।












