shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज करेगा डेंगू की रोकथाम में निगम का सहयोग:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री तथा क्रेडाई आसनसोल के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सचिव सहित सेनेटरी विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे वहीं आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से सचिन राय विनोद गुप्ता गौरी शंकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे यहां पर डेंगू की रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा हुई आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारीयों ने आसनसोल नगर निगम को आश्वासन दिया कि डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में वह लोग उनके साथ हैं आसनसोल नगर निगम की तरफ से दोनों संगठनों के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वह डेंगू की रोकथाम के लिए उपयोग में आने वाली 25 मशीन प्रदान करें दोनों संगठनों के पदाधिकारीयों ने इस पर अपनी स्वीकृति दी इस बारे में सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री तथा क्रेडाई आसनसोल हमेशा आसनसोल नगर निगम के साथ सहयोग करता रहा है और आगे भी करेगा डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में यह दोनों संगठन आसनसोल नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई करेंगे वही विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल बाजार जैसे सघन जनसंख्या वाले इलाकों में इन दोनों संगठनों द्वारा कुल 5 वार्डों की देखभाल की जाएगी वहां पर कीटनाशकों का छिड़काव सहित ऐसे विभिन्न कदम उठाए जाएंगे जिससे डेंगू की रोकथाम हो सके इस बारे में एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज छुट्टी का दिन है लेकिन डेंगू के बढ़ते कहर को रोकने के लिए आज आसनसोल नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी आए हैं और आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारी भी आए थे उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए 25 मशीन प्रदान करने का आश्वासन दिया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी डेंगू के रोकथाम के लिए कीटनाशकों के छिड़काव सफाई कर्मियों की संख्या को बढ़ाने सहित हर वह काम करेगा जो जरूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page