shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मंत्री मलय घटक ने किया टैगोर रोड में बीबी कॉलेज के नए हिंदी भवन का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने आज आसनसोल बीबी कॉलेज के नवनिर्मित नए हिंदी विभाग के भवन मुंशी प्रेमचंद भवन का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां आसनसोल बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु एमएमआईसी गुरदास चटर्जी प्रवीर धर सहित कालेज के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी गण उपस्थित थे मंत्री मलय घटक ने इस हिंदी भवन का उद्घाटन किया अपने वक्तव्य के दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह से हिंदी भाषी लोगों के विकास के लिए प्रयास कर रही हैं वह पूरे देश में कहीं और देखने में नहीं मिलता उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य की कमान संभालने के बाद से हिंदी भाषी लोगों के लिए लगातार विकास के कार्य किए जाते रहे हैं चाहे वह हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना हो या आसनसोल के बीबी कालेज में हिंदी में पठन पाठन की शुरुआत करना हो। उन्होंने कहा कि आज यहां के हिंदी भाषी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आसनसोल से बाहर नहीं जाना पड़ता और यह सब कुछ संभव हुआ है राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से । इसके साथ ही उन्होंने कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु की भी सराहना की जिस तरह से उनके कार्यकाल में बीबी कॉलेज में विकास के कार्य हो रहे हैं वह सराहनीय है इसके साथ ही यहां एक बैठक भी हुई जिसमें मंत्री मलय घटक ने कालेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां पर कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई । वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु ने बताया कि आज बीबी कॉलेज के नए हिंदी भवन का उद्घाटन किया गया जिससे हिंदी से पढ़ाई कर रहे तीन हजार से अधिक विद्यार्थीयों को सुविधा होगी। मंत्री मलय घटक द्वारा इसका उद्घाटन किया गया इससे हिंदी भाषी छात्रों को काफी सहूलियत होगी । मंत्री के साथ हुई बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि आज की बैठक के दौरान कॉलेज के विकास के लिए जरूरी फंड की उपलब्धता को लेकर चर्चा हुई मंत्री ने आश्वासन दिया है कि फंड की कमी से कॉलेज के विकास को रोकने नहीं दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page