पश्चिम बर्दवान जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष हैदर मंडल ने महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत कहा गरीब जरूरतमंद महिलाओं को भी मिले फायदा:
1 min read
आसनसोल :केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल दोनों सदनों में पास किया गया इससे लोकसभा विभिन्न विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा इसे लेकर जब हमने पश्चिम बर्दवान जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष हैदर मंडल से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है उन्होंने इस बिल का स्वागत किया लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सबसे बड़े नेता लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव ने पहले ही पार्टी की स्थिति इस बिल पर साफ कर दी है उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सबसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि महिला आरक्षण बिल जरूर आना चाहिए लेकिन इस बिल में समाज के गरीब वंचित वर्ग की उन महिलाओं को भी स्थान मिलना चाहिए जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं या किसी तरह से अपना गुजारा करती हैं उन्होंने कहा कि सिर्फ शहर की महिलाओं कोई इस बिल का फायदा न हो गांव में रहने वाली महिलाओं को भी इस बिल का फायदा मिलना चाहिए जो दिहाड़ी मजदूर है या किसी तरह मेहनत करके अपना गुजारा करती हैं












