दिनदहाड़े हो रही बालु की तस्करी:
1 min read
कुल्टी :दिनदहाड़े बालु की अवैध तस्करी की तस्वीर मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. आसनसोल के कुल्टी थाना इलाके में डिसेरगढ़, हटनाल, रक्ता, आलडीही आदि इलाकों में दिनदहाड़े खुलेआम अवैध बालू तस्करी चल रही है. नदी के किनारे ट्रैक्टरों पर बालू लोड किया जा रहा है और दिनदहाड़े नदी और विभिन्न इलाकों में अवैध तरीके से बालु की तस्करी की जा रही है । इस पुरे घटना में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि दिनदहाड़े बालु माफिया इतने सक्रिय कैसे हैं? यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर बालु की तस्करी करने वालों के सर पर किसका हाथ है












