shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने लिखा मेयर को पत्र लगाया टीएमसी द्वारा अवैध तरीके से पार्टी ऑफिस बनाने का आरोप:

1 min read

आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा इसे पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस द्वारा अवैध तरीके से पार्टी ऑफिस बनाने का आरोप लगाया इस पत्र में उन्होंने लिखा कि आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड इलाके में भगत सिंह मोड़ के पास रंजीत पेट्रोल पंप के निकट सरकारी जमीन पर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पार्टी ऑफिस बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ आसनसोल नगर निगम के मेयर यह कहते हैं कि कहीं भी कोई अवैध निर्माण नहीं होने देंगे लेकिन दूसरी तरफ उन्हें की पार्टी ऑफिस अवैध तरीके से बनाई जा रही है उन्होंने मेयर से इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इस निर्माण कार्य को रोकने की मांग की । आपको बता दें कि इस मामले में दानिश अजीज द्वारा कल एक संवाददाता सम्मेलन किया गया था जिसमें उन्होंने यही आरोप लगाया था। इसपर जब आज पत्रकारों ने मेयर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर आसनसोल नगर निगम की स्थिति बिल्कुल साफ है आसनसोल नगर निगम कहीं भी अवैध निर्माण नहीं होने देगा और अगर कहीं पर कोई अवैध निर्माण हो भी रहा है तो उसे तोड़ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम कहीं पर भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page