57 नंबर वार्ड के निवासियों ने रोहित नोनिया के नेतृत्व में आज फिर से की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 57 नंबर वार्ड के बाशिंदों ने आज रोहित तनुनिया के नेतृत्व में एक बार फिर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उन्होंने स्थानीय पार्षद सुमित माझी को लेकर अपना असंतोष व्यक्त किया रोहित नोनिया ने पत्रकारों को बताया कि उस वार्ड में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वहां के निवासियों को वंचित रहना पड़ रहा है बार-बार सुमित माझी से कहने के बावजूद भी इसका कोई हल नहीं निकाला गया है उन्होंने बताया कि वहां के लोगों को पार्षद से रेजिडेंशियल इनकम सर्टिफिकेट जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं इसी के खिलाफ कल भी उन्होंने मेयर से गुहार लगाई थी और आज भी उन्होंने मेयर से इस संदर्भ में बातचीत की रोहित नोनिया ने बताया कि मेयर ने उनकी बातों को सुना और आखिरकार यह कहा कि अगर किसी को भी रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट या इनकम सर्टिफिकेट पाने में दिक्कत हो रही है तो वह सीधा मेयर के पास आएं उनका काम हो जाएगा वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि स्ट्रीट लाइट निकासी व्यवस्था पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि आज 57 नंबर वार्ड के कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात की थी और वहां की कुछ समस्याओं को लेकर उनसे गुहार लगाई उन्होंने कहा कि बहुत जल्द समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा हालांकि जब उनसे पूछा गया कि सुमित माझी जो कि वहां के स्थानीय काउंसलर हैं उनके खिलाफ लोगों में असंतोष है इस पर मेयर ने कहा कि इस पर भी वह काउंसलर से बातचीत करेंगे और उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का बहुत जल्द निपटारा हो जाएगा कल एक संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम वर्तमान जिला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष दानिश अजीज ने आरोप लगाया था कि एक तरफ आसनसोल नगर निगम अवैध अतिक्रमण हटा रहा है लेकिन भगत सिंह मोड पर रंजीत पेट्रोल पंप के निकट सरकारी जमीन पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा अवैध रूप से पार्टी ऑफिस बनाया जा रहा है इस पर जब मेयर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की कौन कहां क्या बयान दे रहा है उस पर वह प्रतिक्रिया देने को बाध्य नहीं है विधान उपाध्याय ने कहा कि इससे पहले जब रविंद्र भवन के सामने अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो वहां पर भी टीएमसी का एक पार्टी ऑफिस था जिसे तोड़ा गया उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भगत सिंह मोड़ के उसे हिस्से पर अभियान चलाया जाएगा तो वहां पर जो भी अवैध अतिक्रमण है उसको तोड़ा जाएगा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा वहीं पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी द्वारा बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आज की तारीख में आसनसोल नगर निगम के पास फंड की इतनी ज्यादा कमी है कि आने वाले समय में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिलेगा इस पर विधान उपाध्याय ने कहा कि हो सकता है वह सही कह रहे हो उनके समय में आसनसोल नगर निगम के पास काफी फंड हुआ करता था












