डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने बोरो चार की तरफ से निकाली जागरूकता रैली:
1 min read
आसनसोल: पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के बोरो नंबर 4 के सेनेटरी विभाग के अधिकारियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई 41 नंबर वार्ड इलाके में निकली इस रैली में इस बोरो के कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थी जिस पर डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए थे इस बारे में यहां के एक अधिकारी मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने बताया कि बीते वर्षों की तुलना में इस साल आसनसोल में डेंगू कुछ ज्यादा मात्रा में फैल रही है इसकी रोकथाम के लिए आसनसोल नगर निगम पूरी तरह से कटिबद्ध है इसी क्रम में आज यह जागरूकता रैली निकाली गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के जो निर्मल साथी हैं वह लोगों के घर-घर जा रहे हैं और जहां भी पानी जमा हुआ देख रहे हैं उस पानी को फेंक दे रहे हैं तथा लोगों को पानी जमाना करने की सलाह दे रहे हैं इसके साथ ही जहां भी भवन निर्माण का काम हो रहा है वहां पर नगर निगम के स्प्रे करने वाले कर्मचारी जा रहे हैं और कीटनाशकों का छिड़काव करके डेंगू के मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर रहे हैं












