आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “राधारानी का जन्मोत्सव” धूमधाम से मनाया गया:
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पहली बार “राधारानी का जन्मोत्सव” धूमधाम से मनाया गया,ऐसा लग रहा था की आसनसोल में ही बरसाने वाली,वृषभान प्यारी का प्राकट्य हुआ है। संगठन की सभी सदस्याओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर राधा कृष्ण की लीला के प्रसंग,निधिवन में महारास की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
सभी ने मिलकर रास डांडिया किया,भजनों की हौज़ी खेली,राधा जी के जीवन चरित्र पर प्रश्न पूछे गए। सदस्यायों को उपहार दिए गए और साथ ही लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम में नई सदस्यों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
एंकर मनीषा और बिपिन डीजे के साथ सभी सदस्याओं ने खूब आनंद उठाया,राधे राधे नाम से सभागार गुंज उठा। इस आयोजन में अध्यक्ष निधि पसारी, सचिव रेखा गाड़ीवान, कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल,प्रांतीय जोनल प्रमुख मधु डुमरेवाल,मधुलिका सिंघानिया,कृति खेतान समिति की उपाध्यक्ष सोनल गाड़ीवान और महिला सशक्तिकरण प्रमुख चित्रलेखा माखरिया की प्रमुख भूमिका रही।समिति की सभी सदस्याओं ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।












