shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल क्लब में हुई आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहली वार्षिक साधारण सभा:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल क्लब में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहली वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सेक्रेटरी जनरल विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष उज्ज्वल राय मुख्य सलाहकार सचिन राय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह किर विशिष्ट उद्योगपति आर पी खेतान संजय तिवारी मनोज साहा सहित चैंबर के तमाम सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई । इसके बाद राष्ट्रीय गीत गया गया । कार्यक्रम के दौरान आर पी खेतान को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अपने स्वागत भाषण में सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि एक साल पहले आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का गठन हुआ था । उन्हे इस बात की बहुत खुशी है कि इस एक साल में 500 सदस्य बन गए हैं। विनोद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सदस्यों से उनका अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को इस चैंबर से जोड़ें। उन्होंने बताया कि आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अच्छे व्यापारियों को जोड़ना चाहता है ताकि व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके । उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वह इस चैंबर की बैठकों में आएं क्यूंकि यहां हर एक सदस्य को बोलने की आजादी है और सभी के मतों को लेकर ही कोई फैसला लिया जाता है। इसके बाद संगठन के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल राय ने पिछले साल के हिसाब को सभी सदस्यों के सामने पेश किया। इसके बाद विशिष्ट उद्योगपति आर पी खेतान ने अपने वक्तव्य में चैंबर की भूमिका को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की थी। उन्होंने काफी नजदीक से देखा है कि किस तरह से उनके पिता ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स को स्थापित किया। इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी। उन्होंने न सिर्फ व्यापारियों बल्कि समाज के सभी लोगों के लिए काम किया इससे लोगों के मन में चैंबर को लेकर सकारात्मक सोच पनपेगी । वहीं सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक दफ्तर बनाया गया है। चैंबर के पैड पर उस दफ्तर का पता भी है। उन्होंने बताया कि चैंबर की तरफ से व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाए गया है ताकि व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके । सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज हमेशा व्यापारियों के साथ है। उन्होंने व्यापारियों को बदलते समय के साथ बदलने का आह्वान किया ताकि वह अपना अस्तित्व बनाए रख सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page