आसनसोल नगर द्वारा फुटपाथ को लेकर चलाए गए अभियान का आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने आसनसोल बाजार के फुटपाथ का दौरा किया। इस टीम में मेयर के अलावा निगम के चेयरमैन तथा बाजार क्षेत्र यानी 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी साउथ थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू सहित निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। इन्होंने आसनसोल बाजार के फुटपाथ के दुकानदारों से बात की और उनको समझाया कि जिस तरह से उन्होंने प्लास्टिक सहित अन्य चीजों से फुटपाथ को घेर लिया है उससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

खासकर आने वाले त्यहारों के मौसम में लोगों को खासी दिक्कत होगी। इसके लिए उन्होंने फुटपाथ के दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह अपना व्यापार करें लेकिन फुटपाथ को अनावश्यक रूप से न घेर ले। मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम बहुत जल्द फुटपाथ को सजाने को लेकर कदम उठाएगा जिससे फुटपाथ के दुकानदारों की रोजी रोटी भी बनी रहेगी और राहगीरों को भी असुविधा नहीं होगी। लेकिन तब तक उन्होंने फुटपाथ के दुकानदारों से आसनसोल की जनता के सुचारू आवागमन के लिए फुटपाथ को अनावश्यक रूप में न घेरने का अनुरोध किया। नगर निगम की इस पहल का आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स द्वारा स्वागत किया गया। आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा बार बार लिखे गये खत का असर दिखा । आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी मैदान में उतरे। उन्होंने कहा कि आसनसोल चेम्बर हर तरह से निगम को मदद करने को प्रस्तुत है। उन्होंने नगर निगम के मेयर के साथ ही साथ मीडिया का भी आभार प्रकट किया । उन्होंने इस बार पर अफसोस जताया कि किसी जरूरी काम से बाहर रहने के कारण आज नगर निगम के साथ नहीं निकल सके । उन्होंने कहा आसनसोल के उन्नति के लिए वह हर पल नगर निगम के साथ थे और रहेंगे । उन्होंने आशा व्यक्त की कि अब फुटपाथ की समस्या का जल्द हल निकल आयेगा ।












