shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक टीम ने फुटपाथ के व्यापारियों को फुटपाथ को न घेरने की दी हिदायत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आज नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने आसनसोल बाजार के फुटपाथ का जायजा लिया इस टीम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे इस टीम के साथ आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू तथा पुलिस के कुछ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

इन लोगों ने आसनसोल फुटपाथ के व्यापारियों को हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों के सामने प्लास्टिक या अन्य किसी चीज से फुटपाथ को ना घेरे क्योंकि इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द त्योहारों का मौसम आने वाला है ऐसे में ग्राहकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यह अभियान चलाया गया इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज नगर निगम के पदाधिकारी अधिकारियों ने आसनसोल बाजार के फुटपाथ का जायजा लिया और फुटपाथ के व्यापारियों को हिदायत दी कि वह अपनी अपनी दुकानों के सामने से प्लास्टिक और अन्य चीजों को हटा लें ताकि फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले राहगीरों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके बाद भी अगर फुटपाथ के व्यापारियों ने जरूरी कार्रवाई नहीं की तो आसनसोल नगर निगम की तरफ से कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम नहीं चाहता कि किसी भी व्यापारी को कोई असुविधा हो लेकिन फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page