shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का आसनसोल में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज काफी दिनों के बाद आसनसोल पहुंचे उनका स्वागत करने के लिए आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी आपको बता दें कि कंबल वितरण मामले में पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का आसनसोल में प्रवेश पर निषेधाज्ञा लग गई थी जिसको उन्होंने अदालत में चुनौती दी थी कोलकाता उच्च न्यायालय से कुछ शर्तों के साथ जितेंद्र तिवारी को आसनसोल में प्रवेश की अनुमति मिली आज वह आसनसोल में काफी दिनों के बाद पहुंचे आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे जय श्री राम और जितेंद्र तिवारी जिंदाबाद के नारों के बीच जितेंद्र तिवारी का भव्य स्वागत किया गया उन्हें फूलों की माला पहनकर उनका स्वागत किया गया इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सत्ता पक्ष के षड़यंत्रों के कारण वह अपनी ही जमीन पर इतने दिन प्रवेश नहीं कर सके थे लेकिन उनको भारत के कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और उनको यह यकीन था की एक न एक दिन वह जरूर फिर से आसनसोल में अपने लोगों के बीच आ पाएंगे । जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनके किसी से भी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है उनकी वैचारिक और सैद्धांतिक लड़ाई है जो पहले भी थी और आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि आसनसोल को हमेशा वंचित किया गया है आसनसोल से राजस्व अदायगी कर कोलकाता भेजा जाता है और कोलकाता का विकास होता है लेकिन आसनसोल को वंचित किया जाता है उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी इसी बात पर लड़ाई थी और आगे भी जारी रहेगी इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब लगता है कि आसनसोल में द्वारे शूटआउट परियोजना लागू की गई है हर 6 महीने में आसनसोल में किसी न किसी की हत्या की जाती है उन्होंने कहा कि आज उनको इस बात की खुशी हो रही है कि वह फिर से अपने लोगों के बीच वापस आ सके हैं आसनसोल से उनका दिल का रिश्ता है इसलिए आसनसोल से इतना दिन दूर रहने की वजह से उनका काफी पीड़ा हो रही थी वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा स्पेन जाकर निवेश की तलाश करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कौन स्पेन जा रहा है या लंदन जा रहा है इसलिए उनको कोई फर्क नहीं पड़ता वह चाहते हैं कि आसनसोल में जो कारखाने बंद है वह फिर से खुलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page