आसनसोल भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से महिला आरक्षण बिल की खुशी में महिलाओं को खिलाई गई मिठाई:
1 min read
आसनसोल :महिला जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य की नेतृत्व मे बीएनआर में रविन्द्र भवन के समक्ष भाजपा आसनसोल महिला मोर्चा ने 33%महिला आरक्षण बिल की खुशी में छात्राओं,महिलाओं का मुंह मीठा किया । महिला बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने भारी बारिश की परवाह किए बिना राह चलती छात्राओं, महिलाओं का मुंह मीठा किया। आसनसोल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य ने कहा कि इस बारिश में भी महिलाओं का समर्थन ही 33% महिला बिल आरक्षण की असली सफलता को साबित करता है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति में महिलाओं को जोड़कर देश के पथ पर ले जाना चाहते है। उनका कहना था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए 1 और 2 ने महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया। यहां तक कि लोकसभा, राज्य सभा मे बहुमत होने के बाद भी महिला आरक्षण बिल को पास नहीं किया। भाजपा ने पहले भी महिला आरक्षण बिल के लिये लड़ाई लड़ा है। मोदी सरकार ने महिला बिल को लाकर महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ने का काम किया है। इस कार्यक्रम के दौरान महिला नेत्री रूपा दास, सविता बागडी, रंजीता लाहा, तुलशी बावरी,जय दास, लखी हासदा,सुमिता हासदा, आरती दास, चन्दना बावरी, शिवली बावरी, सोमा बावरी, सुनीता तुरी के साथ भारी सँख्या में महिलाएं उपस्थित थी।












