सालानपुर में देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
सालानपुर :मंगलवार शाम को नाका चेकिंग के दौरान सालानपुर थाना क्षेत्र के बिहार रोड स्थित हासीपहाड़ी मैदान में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे । इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शख्स का नाम प्रदीप कुमार मंडल है जबकि बिकास कुमार महतो फरार है । दोनों ही पुरुलिया जिले के नितुरिया थाने के पारबेलिया इलाके के रहने वाले हैं. लेकिन वह मूलतः जामताड़ा के कोरमाटाहार के रहने वाले है । गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक देशी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया। जांच में वह जबरन वसूली और साइबर अपराध में शामिल पाए गए। वह इस क्षेत्र में डकैती के मकसद से आए थे। गिरफ्तार प्रदीप कुमार मंडल को बुधवार सुबह आसनसोल कोर्ट ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के लिए अदालत से 7 दिनों की हिरासत मांगी है। सालानपुर थाने के रूपनारायणपुर फांड़ि की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












