shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों उप मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रत अधिकारी बोरो चेयरमैन शेख शानदार सहित तमाम पार्षद उपस्थित थे यहां पर सबसे पहले दिवंगत व्यक्तियों की याद में शोक व्यक्त किया गया इसके उपरांत आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज कई विषय को लेकर चर्चा हुई इसमें सबसे प्रमुख था आने वाले त्योहारों के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लोगों को नागरिक सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया गया उनका कहना है कि कुछ दिनों बाद पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी त्योहारों का मौसम आ जाएगा ।

इन त्योहारों के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो खासकर बिजली पानी और सड़क की सुविधा सुचारू रूप से बनी रहे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्षदों को कहा गया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल बिजली विभाग द्वारा शहर में हर जगह पर खुदाई का काम किया जा रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं आज की बैठक में यह फैसला हुआ कि जहां भी यह खुदाई का काम किया जा रहा है वहां के स्थानीय पार्षद की यह जिम्मेदारी होगी कि वह रास्ते की मरम्मत करवाएं ताकि त्योहारों के मौसम में किसी को कोई परेशानी ना हो वही आसनसोल शहर के अंदर फुटपाथ को रहागीरों के लिए सुचारू बनाने के लिए कल से नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक उच्च स्तरीय टीम निकलेगी जो फुटपाथ के व्यवसाययों को समझाएगी कि वह इस तरह से अपना व्यापार करें ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा कि फुटपाथ के जो व्यापारी प्लास्टिक या अन्य किसी चीज से फुटपाथ को घेर लेते हैं उनसे अनुरोध किया जाएगा कि वह उन चीजों को हटा ले वही कुलटी में नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा 87 लाख रुपए के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है । वही मेयर विधान उपाध्याय ने भी आज की बैठक को लेकर कहां की आज की बैठक में लोगों को और बेहतर ढंग से नागरिक सुविधा प्रदान करने को लेकर चर्चा हुई और फुटपाथ को लोगों के लिए सुचारू बनाने के लिए कल से नगर निगम की तरफ से अभियान चलाया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जगह-जगह पर रास्तों की जो खुदाई करके रखी गई है उसे पर भी चर्चा हुई और पार्षदों को कहा गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रास्तों की मरम्मत के लिए सक्रिय हो और इस कार्य में बिजली विभाग को भी सम्मिलित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page