shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बीजेपी जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने किया महिला आरक्षण बिल का स्वागत:

1 min read

आसनसोल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नए संसद भवन में कल महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया जिससे महिलाओं को लोकसभा विभिन्न विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर भाजपा के आसनसोल जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक बिल पेश किया है इससे महिला सशक्तिकरण को और जोर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी महिलाओं के विकास को लेकर सिर्फ बड़ी बड़ी बातें नहीं करते वह काम कर के दिखाते हैं और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल उसकी एक बानगी है। वहीं कांग्रेस द्वारा जो दावा किया जा रहा है कि यह बिल उनके ज़माने में लाया गया था उसपर मदन मोहन चौबे ने कहा कि अगर यह बिल कांग्रेस के ज़माने में लाया गया था तो पास क्यों नही हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस बिल को पास कराने को लेकर गंभीर नहीं थी वह सिर्फ दिखावा कर रही थी कि वह महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है। दूसरी तरफ राज्य की सत्ताधारी टीएमसी द्वारा कहा जा रहा है की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में पहले ही महिलाओं को राजनीतिक परिसर में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने के लिए कानून बना दिया है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी आज जो सोचती हैं नरेंद्र मोदी वह कल सोचते हैं । इसपर मदन मोहन चौबे ने कहा कि टीएमसी को यह कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी लगभग रोज़ ही राज्य के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं के साथ अत्याचार होता है उनकी अस्मत लूटी जाति है। इसलिए टीएमसी महिला सशक्तिकरण को लेकर जितना कम बोले उतना अच्छा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page