आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सचिव शंभूनाथ झा ने पार्कों के रखरखाव पर उठाए सवाल मेयर ने कहा हर पार्क की रखरखाव को लेकर निगम है गंभीर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आज मीडिया के माध्यम से आसनसोल नगर निगम से कुछ सवाल किए। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने आसनसोल के मेयर को खत इसलिए नहीं लिखा क्यूंकि उनको लगता है आजकल शायद नगर निगम के पास जवाब देने के लिए समय नहीं है या जवाब लिखने के लिए कर्मचारियों की कमी हो गई है । उन्होंने कहा कि आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स की तरफ से लगभग 20 खत लिखे गए हैं जिसमें कई अच्छे सुझाव थे । चेंबर ने कई प्रस्ताव भी दिये जिसका लाभ नगर निगम को ही मिलता लेकिन इच्छाशक्ति के अभाव में उनलोंगों ने कोई पहल ही नहीं की । इसलिए आज उन्होंने मीडिया के माध्यम से ही अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना है कि आसनसोल नगर निगम कुछ जगहों पर अतिक्रमणों को हटा कर पार्क बनाने जा रहा है जो आसनसोल के विकास का ही पैसा है। उन्होंने आसनसोल नगर निगम से सवाल किया कि राहालेन मोड़ पर स्थित ” विश्व बंगला पार्क” एवं गोधुलि मोड़ पर सब से ज्यादा खर्च कर बनाये पार्क की आज ऐसी दयनीय स्थिति क्यूं है ? उन्होंने निगम को सलाह देते हुए कहा कि पहले पूराने पार्क की स्थिति को ठीक किजीये । फिर दुसरे पार्क बनाने पर विचार किजीयेगा । ऐसे अनगिनत पार्क हैं जो शहर के सौन्दर्य को ना बढ़ा कर डेंगू को बढ़ाने में नगर निगम को मदद कर रहें हैं । अब भी समय है नगर निगम को जागने के लिए । वही जब हमने इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात किया तो विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी पार्क बनाए गए हैं उन सभी पार्कों के रखरखाव के जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपी गई है काली पहाड़ी से लेकर मनोज टॉकीज तक जितने भी पार्क है सभी पार्कों के रखरखाव को लेकर आसनसोल नगर निगम गंभीर है और किसी भी पार्क की अवहेलना नहीं की जाएगी ।












