दानिश अजिज ने उठाई आसनसोल जिला अस्पताल में सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग
1 min read
आसनसोल टाइम्स : पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम द्वारा आज आसनसोल जिला अस्पताल में फुड पैकट बांटे गए । इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम नेता दानिश अजिज ने कहा कि आज उन्होंने देखा कि जिला अस्पताल में एक एक बेड पर दो या तीन मरीज लेटे हुए हैं । उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीज ठिक होने आता है लेकिन जिन हालातों में इन मरीजों को रखा जाता है उससे स्वस्थ इंसान भी बीमार पड़ जाए । उन्होंने कहा कि अगर बाहर लोगों को सोशल डिसटेनशिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है तो अस्पताल में यह नियम लागु क्यों नहीं लागु किया जाता । उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ राज्य सरकार से भी इन बुनियादी चीज़ो की तरफ ध्यान देने का अनुरोध किया । उन्होंने बताया कि इसके लिए उनकी तरफ से जो भी मदद की जरुरत होगी उसके लिए वह तैयार हैं ।














