shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा कार्यालय में हुआ संवाददाता सम्मेलन, आसनसोल नगर निगम चुनाव करवाने की उठाई गई मांग

1 min read

आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के शीतला इलाके में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया । पश्चिम बर्दवान जिले के भाजपा संयोजक शिवराम बर्मन ने संवाददाताओं को संबोधित किया । इनके अलावा सभापति सिंह सुदीप चौधरी आशा शर्मा उपासना उपाध्याय प्रमोद पाठक भी उपस्थित थे । उन्होंने कहा कि पिछले दो नवम्बर को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में पांच रुपये और डीजल में दस रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश असम कर्नाटक जैसे राज्य की सरकारों ने भी अपने अपने राज्यों में वैट में कटौती कर लोगों को थोड़ी और राहत दी । लेकिन बंगाल की टीएमसी सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है । जबकि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज टीएमसी ही उठा रही थी । उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी सरकार को सही मायनों में लोगों की फिक्र है तो वह राज्य सरकार को मिलने वाले टैक्स में छुट दे । दुसरी तरफ उन्होंने आसनसोल में नगर निगम चुनाव ना करवाने पर भी टीएमसी को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि चक्रवाती तुफान गुलाब ने आसनसोल नगर निगम की कलई खोलकर रख दी है । लेकिन पिछले करीब एक साल से नगर निगम में कोई बोर्ड नहीं है जिससे यहां के लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं हैं लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है । इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सौ करोड़ वैक्सीन लगाने पर सरकार की जमकर तारीफ की और कहा यह उन विरोधियों के लिए समुचित जवाब है जो कोरोना को लेकर नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रहे थे । शिवराम बर्मन ने जल्द से जल्द आसनसोल में निकाय चुनाव कराने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page