पंचायत मंत्री सुब्रतो मुखर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के सदस्य सुरेन जालान ने जताया शोक
1 min read
*** सुरेन जालान ***
आसनसोल टाइम्स : पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रतो मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद कल कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 75 वर्ष के थे । विदित हो कि सुब्रतो मुखर्जी पिछले लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे । चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद कल उन्होंने अंतिम सांस ली । चिकित्सकों के अनुसार टीएमसी के इस कद्दावर नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । सुब्रतो मुखर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के सदस्य सुरेन जालान ने गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है । उन्होंने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी के निधन से बंगाल की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है । सुरेन जालान ने भगवान से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ि में साहस देने की प्रार्थना की और दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की ।













