दीपावली के अवसर पर समाज सेवी चैतालि तिवारी ने बांटी साड़ियां
1 min read
आसनसोल टाइम्स : दीपावली का त्योहार यानी खुशीयों का त्योहार । इस त्योहार में लोग अपने परिवार को हर वह खुशी प्रदान करना चाहतें हैं जो वह उनको पुरे साल नहीं दे पाते । दीपावली पर लोग गहने नए कपड़े सहित कुछ भी नया खरीदना चाहते हैं । लेकिन हमारे समाज में ऐसे भी कुछ लोग है जो इन त्योहारों के समय भी वंचित रह जाते हैं ।हम और आप तो अपने परिवार के लिए खुशीओं का इंतजाम कर लेते हैं लेकिन हाशिए पर रहने वाले यह तबका महरुम रह जाता है ।


ऐसे ही जरुरतमंदों की मदद के लिए आज समाज सेवी और अधिवक्ता चैतालि तिवारी ने एक पहल की । उन्होंने आसनसोल के गोधुलि मोड़ पर स्थित काली मंदिर के पास दर्जनों महिलाओं को साड़ियां बांटी । दीपावली और काली पूजा के दिन यह उपहार पाकर इन महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।












