छठ पूजा के मद्देनजर भाजपा मंडल तीन द्वारा छठव्रतीयों में बांटे गए सुप नारियल
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कुछ ही दिनों के बाद पुरे देश के साथ साथ शिल्पांचल में भी धूमधाम से सुर्य देवता का पावन पर्व छठ मनाया जाएगा । इसे देखते हुए आज दक्षिण मंडल 3 के उपाध्यक्ष प्रभात दा गुड्डू भईया द्वारा छठ व्रतीओं को सूप,सारी,नारियल आदि प्रदान किया गया ।इस मौके पर प्रभात दा ने कहा कि छठ पूजा हिन्दू धर्म का एक मुख्य पर्व है इस दिन भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा की जाती है | छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।छठ पूजा के दिन श्रद्धालु गंगा नदी के तट पर आकर पवित्र जल में स्नान करते हैं | इस पूजा के जरिये भगवान सूर्य को धन्यवाद दिया जाता है । लोग उनसे अपने अच्छे स्वास्थ्य और रोग मुक्त रहने की कामना करते हैं | भगवान सूर्य देव भारत से कोरोना मुक्त करे ऐसी भगवान से प्रार्थना करते हुए आज जरूरतमंद लोगों में पूजा सामग्री भेंट की गई । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी आसनसोल के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राढ़ बंगाल जोन के कन्वेनर निर्मल कर्मकार के अलावा मंडल 3 के अध्यक्ष राज कुमार चटर्जी और प्रदीप कुमार , बापी बाउरी, प्रिंस साव, धर्मेन्द्र सिंह,बिरजू शाव, मंजीत पासवान, दीपक पासवान, संतोष भगत, पार्थोसारथी दास,बबलू बाउरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे













