अखिल भारतीय युवा शक्ति टीम को रक्तदान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित:
1 min read
गया :अखिल भारतीय युवा शक्ति की टीम को बिहार के जिला औरंगाबाद गया के हसपुरा में सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा शक्ति टीम की सदस्य संगीता नोनिया सहित इस संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे। इस संदर्भ मे संगीता नोनिया ने बताया कि यह अखिल भारतीय युवा शक्ति टीम आसनसोल के लिए गर्व का विषय है कि उनकी टीम को इस सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने इस सम्मान के लिए अखिल भारतीय युवा रक्त वीर योद्धा टीम और अनीश केसरी को धन्यवाद दिया।












