पश्चिम वर्धमान जिले के नए जिला शासक ने संभाला कार्यभार:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर में पश्चिम बर्दवान के नए जिला शासक एस एच पुन्नबलम ने अपना कार्यभार संभाल लिया पूर्व जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने नए जिला शासक को कार्यभार सौंपा इस मौके पर पुर्व जिला शासक ने कहा कि वह 2 साल पश्चिम बर्दवान के जिला शासक रहे यहां पर उनका कार्य करने का काफी अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका काफी अच्छे अनुभव मिले खास करके जिला शासक दफ्तर के कर्मचारियों का जो सहयोग उनको मिला वह कभी नहीं भूल सकेंगे उन्होंने यहां के मीडिया कर्मियों के भी सराहना की और कहा की मीडिया का उनको काफी सहयोग मिला उन्होंने नए जिला शासक को उनके आने वाले समय के लिए बधाई दी वहीं नए जिला शासक ने कहा कि आज उन्होंने बतौर पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यभार संभाला है उन्होंने अपने कार्यों के संपादन के लिए सभी से सहयोग की अपील की












