पश्चिम बर्धमान जिला आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रतिनिधियों ने की आलमनगर में दिवंगत शेख रबिउल के परिवार वालों से मुलाकात:
1 min read
बर्नपुर :पश्चिम बर्दवान जिला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से आज जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बर्नपुर के आलमनगर में दिवंगत शेख रबिउल यह परिवार वालों से मुलाकात की आपको बता दें कि हाल ही में शेख रबिउल की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी इसे लेकर आज दानिश अजीज के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान जिला एआइएमआइएम के जिला सचिव तारिक अशरफ खान हीरापुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के नेता मिनहाज खान रामेश्वर टुडु ने दिवंगत शेखर रबिउल के परिवार वालों से मुलाकात की इस बारे में दानिश अजीज ने कहा की हीरापुर पुलिस थाना द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया था लेकिन फिर बाद में शेख रबिउल की संदिग्ध अवस्था में कस्टोडियल मौत हुई उन्होंने इस मौत की जांच की मांग की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की उन्होंने कहा कि आज पार्टी की तरफ से उन्होंने शेख रबीउल के परिवार वालों से मुलाकात की और उनको आश्वासन दिया कि वह दिवंगत परिवार के साथ हैं उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से इस मामले में जल्द ही एक आरटीआई दाखिल किया जाएगा ताकि सच सामने आ सके












