shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज रेलवे स्टेशन के पास भाजपा की सभा ड सुकांत मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित:

1 min read

*रानीगंज  रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट*     :आज रानीगंज रेलवे स्टेशन के निकट भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया समझा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है आज की इस सभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार द्वारा संबोधित किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा  पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित इस क्षेत्र के तमाम बड़े भाजपा नेता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर डॉक्टर सुकांता मजूमदार ने कहा कि के राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है उन्होंने कहा कि आज बंगाल के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद किए जा रहे हैं लेकिन यह विस्फोटक बंगाल या कोलकाता पुलिस द्वारा नहीं केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा बरामद किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि यहां पर प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गई है उन्होंने प्रदेश की जनता से यह सवाल किया कि अब उनको यह फैसला लेना है कि वह लक्ष्मी भंडार के ₹500 चाहते हैं या सुरक्षित होकर अपनी जिंदगी बसर करना चाहते हैं उन्होंने साफ कहा कि एक समय था जब आसनसोल रानीगंज का क्षेत्र अपने उद्योगों के लिए जाना जाता था लेकिन आज इस क्षेत्र में कोयला बालू लोहा सहित विभिन्न प्रकार के तस्करी होती है और इन सब के पीछे टीएमसी के नेताओं का हाथ है उन्हीं के इशारे पर यह सब कुछ हो रहा है ड सुकांता मजूमदार ने कहा कि जिस तरह से विपक्षी नेताओं पर हमले हो रहे हैं उससे यह साबित हो गया है कि राज्य में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर जो कोयल का सिंडिकेट चल रहा है उसके पीछे तृणमुल कांग्रेस के नेताओं का हाथ है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह गोरख धंधा ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा और जो भी इसके साथ हैं उन सभी को सलाखों के पीछे जाना होगा वही आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा कद्दावर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी नेताओं पर रानीगंज के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि रानीगंज बेहद प्राचीन शहर है आसनसोल से भी पहले यहां पर नगर निगम का गठन हुआ था उन्होंने बताया कि जब वह आसनसोल के मेयर थे तब वह रानीगंज आए थे तब यहां पर स्वर्गीय रामदुलाल बोस के नेतृत्व में रानीगंज को सबडिवीजन बनाने के लिए आंदोलन चल रहा था उन्होंने आसनसोल के मेयर को अपने बीच पाकर उनसे यह पूछा था कि रानीगंज को सबडिवीजन क्यों नहीं बनाया जा रहा है इसे सुनकर जब उन्होंने कोलकाता में टीएमसी के आला नेताओं का फोन किया तो उनको कहा गया वह यह बता दें की रानीगंज को जल्द ही सबडिवीजन बना दिया जाएगा लेकिन उसके बाद 4 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक रानीगंज को सबडिवीजन नहीं बनाया गया है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इसके बाद जब भी उन्होंने टीएमसी नेताओं से सवाल किया था तो टीएमसी नेताओं ने कहा था कि वह इस मामले को भूल जाए और अपने दूसरे कामों पर ध्यान दें जितेंद्र तिवारी ने साफ कहा कि अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो सरकार बनने के 6 महीने के अंदर रानीगंज को सबडिवीजन का दर्जा दे दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने खुद पर लगे आसनसोल में घुसने के प्रतिबंध पर कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि टीएमसी नेताओं का मानना है कि अगर वह आसनसोल में प्रवेश करते हैं तो आसनसोल में अशांति फैलेगी लेकिन जो लोग आसनसोल में व्यवसायी की हत्या करते हैं पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाते हैं उनसे आसनसोल में अशांति नहीं फैलती उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर बांग्लादेश से रोहिंग्या पाकिस्तान से आतंकवादी आसनसोल में आ रहे हैं तब अशांति नहीं फैलती लेकिन उनके आसनसोल में प्रवेश करने से अशांति फैलने का अंदेशा है उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि उनको अपने ही शहर में प्रवेश करने के लिए उच्च न्यायालय से आदेश लाना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page