कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने की आलम नगर निवासी दिवंगत शेख रबी लाल के परिवार से मुलाकात:
1 min readबर्नपुर :आज आसनसोल कांग्रेस पार्टी की एक टीम हीरापुर के आलम नगर के निवासी सेख रबी लाल के घर पर पहुंची । हीरापुर पुलिस ने रबी लाल को 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और फिर 5 सितंबर को आसनसोल जेल भेज दिया आसनसोल कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट ने रबी लाल की जमानत खारिज कर दी और फिर 13 सितंबर को शाम 6.00 बजे आसनसोल जेल से पुरुलिया जेल मानसिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और 14 सितंबर को सुबह 3.20 मिनट में रबी लाल की मौत हो जाती है, इसपे पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने हीरापुर पुलिस और आसनसोल जेल के जेलर से ये सवाल उठाया गया है – आखिर कार अच्छे ख़ासे तंदुरुस्त लड़के को पुरुलिया जिला के सेल में क्यों भेजा गया और सेख रबी लाल की मौत कैसे हुई इसकी उचित जांच होनी चाहिए और सेख रबी लाल के मौत के ज़िम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा मिले और इनके परिवार को उचित राशि और एक नौकरी दी जाए । उन्होंने कहा कि रबी लाल पेशे से वैन चलाता था और किसी तरह से बीवी और 2 बच्चों की परवरिश करता था, अब इनके परिवार का कोई सहारा नहीं है । इस मौके पर पीबीडीसीसी अल्पसंख्यक विभाग, चेयरमैन मोहम्मद शाकिर हीरापुर प्रखंड, अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह साउथ ब्लॉक, अध्यक्ष शाह आलम खान , डब्ल्यूबीपीसीसी जीएस प्रसेनजीत पुईतुंडि साउथ ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राजू दत्ता, शाहनाज बानो, असरफ खान, मोहम्मद असगर और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे












