बहन की हत्या का आरोपी भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस की तत्परता से आसनसोल के गौर मंदिर रोड इलाके के खटीक पाड़ा मे अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि बुधवार को आसनसोल बाजार के निकट खटीक पाड़ा मे राहुल सोनकर ने अपनी बहन कमल सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था । घटना के बाद डीसी सेंट्रल ड कुलदीप एस एस एसीपी सेंट्रल देवराज दास तथा आसनसोल दक्षिण थाने के आई सी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। इसीका नतीजा है कि घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस को राहुल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस अब उसे शनिवार को आसनसोल अदालत में पेश करेगी और रिमांड में लेकर हत्या के करने का पता लगाने की कोशिश करेगी ।












