सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन:
1 min read
सीतारामपुर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर कुल्टी के युवा भाजपा नेता तथा इस कार्यक्रम के आयोजक अधिकर्णा फाउंडेशन के चेयरमैन टींकु वर्मा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों का मुंह मीठा किया गया इस मौके पर यहां पर जिला उपाध्यक्ष केशव पोद्दार विनोद सिंह सोलंकी निर्मल कर्मकार सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस संदर्भ में कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के प्रतिनिधि विनोद सिंह सोलंकी ने बताया कि चुनावी कार्य से डॉक्टर अजय पोद्दार फिलहाल छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं उन्हीं के आदेश पर आज सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया जा सके उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत सहयोग है कि जिस दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है जैसे विश्वकर्मा भगवान ने पूरे विश्व ब्रह्मांड की रचना की थी ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं












