एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने पुलिस अधिकारियों से अपनी वर्दी की लाज बचाने का किया आह्वान:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर स्थित कॉफी हाउस में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन की तरफ से जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कांफ्रेंस में दानिश अज़ीज़ ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई है वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कल सालनपुर में पेट्रोल पंप पर एक महिला कर्मी पर गोली चलाई गई । गनीमत रही कि वह बच गई वरना सिर्फ 55 रुपए के लिए एक आदिवासी महिला की जान चली जाती। इससे पूर्व भी अंडाल में सीपीएम के एक जन प्रतिनिधि पर गोली चलाई गई। उसके बाद आए दिन आसनसोल में गांजा बरामद होता है । आखिर पुलिस क्या कर रही है क्यों नही इन अवैध गतिविधियों पर नकेल लगाई जा रही ? पुलिस दावा करती है कि उसे सब पता है कि कहा क्या हो रहा है तो जब आसनसोल में लगभग रोज़ गांजा मिल रहा है अवैध बंदूकें लेकर लोग घूम रहे ऐसे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट के आयुक्त क्या कर रहे हैं? दानिश अज़ीज़ ने कहा कि क्या यहां की पुलिस सिर्फ टीएमसी के नेता मंत्रियों के हुकुम की तामील करने के लिए है? उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी टीएमसी नेता मंत्रियों की चाटुकारिता करना बंद करें और अपनी वर्दी की लाज रखें












