पर्यावरण को बचाने का संदेश देने राजस्थान के दो युवक निकले हैं साईकिल यात्रा पर:
1 min read
आसनसोल :पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए दो युवकों ने एक भगीरथ प्रयास किया है। यह दोनों राजस्थान के अलवर से साइकिल के जरिए भारत यात्रा पर निकले हैं। लोगों के लिए उनका एक ही संदेश है पेड़ लगाओ और पर्यावरण बचाओ । शुक्रवार को डुबुरडीही चेक पोस्ट के से दोनों युवकों ने एक साथ साइकिल से बंगाल से झारखंड में प्रवेश किया। । आपको बता दें कि उन्होंने राजस्थान के अलवर जिले के दो अलग-अलग गाँवों से अलग-अलग अपनी यात्रा शुरू की। पेशे से टाइल्स मार्बल फैक्ट्री में काम करने वाला विनोद कुमार मेघवाल नाम के युवक ने पिछले दो महीने के साइकिल सफर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल का दौरा कर लिया है। अब वह झारखंड जा रहे हैं। दुसरी तरफ, दिलीप कुमार मेघवाल नाम के दूसरे युवक का कहना था कि वह एमएससी पास कर एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन अब उसने नौकरी छोड़ दी है। उसने 40000 किमी की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा है । इस बीच पिछले छह महीने और चार दिनों में 13 हजार किमी की दूरी तय की गई है। लेकिन न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने के लिए बल्कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान 7652 पेड़ भी लगाए। वे चाहते हैं कि देश के 1.4 अरब लोग हर साल प्रति व्यक्ति एक पेड़ लगाएं। साथ ही निजी वाहनों के मामले में साइकिल के उपयोग को तरजीह दें। क्योंकि यह पैसे की बर्बादी कम होने के साथ-साथ ईंधन की खपत भी कम होती है । साईकिल का इस्तेमाल पर्यावरण प्रदूषण को रोकता है और व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। हालाँकि, यात्रा के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसमें व्यक्तिगत तौर पर उनका दो बार मोबाइल कैमरा सहित कीमती सामान की चोरी हो गयी. उसके बाद भी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। लेकिन अठारह महीने की लंबी यात्रा में उन्हें जिस सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा वह है भाषा का अंतर। हालांकि उन्होंने इसका मजा भी लिया












