आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड में मेयर विधान उपाध्याय ने किया छठ घाट का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड इलाके में आज मेयर विधान उपाध्याय ने एक नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया इस छटघाट का निर्माण 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह के तत्वावधान में किया गया आज इस छठ घाट के उद्घाटन के अवसर पर मेयर विधान उपाध्याय के अलावा डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी दिव्येंदु भगत बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार सुब्रतो अधिकारी राजेश तिवारी पार्षद तरुण चक्रवर्ती सहित नगर निगम के तमाम पदाधिकारी और अधिकारी गण उपस्थित थे इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज से चार या पांच महीने पहले यहां के पार्षद जीतू सिंह ने 41 नंबर वार्ड में एक छठ घाट के निर्माण का प्रस्ताव रखा था और यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आज यहां पर एक भव्य छठ घाट बनकर तैयार है उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में यहां के छठव्रतियों को काफी सहूलियत होगी और दुर्गा पूजा काली पूजा जैसे उत्सव में भी इस तालाब का इस्तेमाल हो सकेगा उन्होंने कहा कि निगम के अभियंताओं से बात करके इस पार्क में घास लगाने का भी इंतजाम कर दिया जाएगा ताकि यहां पर आने वाले लोगों को सहूलियत हो












