सालानपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोलियां:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना अंतर्गत जेमारी मोड़ के पास आयुष फिलिंग सेंटर इंडियन पेट्रोल पंप पर आज गोलीबारी की एक घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक देंदूआ की तरफ से आये और स्कूटी में पेट्रोल भरवाया । पेट्रोल भराने के बाद जब पेट्रोल पंप के कर्मीयों ने उनसे पैसे मांगे तो युवकों पेट्रोल पंप की एक महिला कर्मी को बालों से पकड़ लिया। इतना ही नहीं युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मीयों को असलहा भी दिखाया तथा कुछ दूर जाकर उन्होंने दो राउंड फायरिंग भी की। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने स्कुटी घुमा दी और स्कूटी से डेंडुआ की ओर भाग गये. बताया जाता है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपनी हिफाजत ले लिया है । घटना की जांच करने मौके पर डीसी वेस्ट अभिषेक मोदी, एसीपी कुल्टी सुकांत बनर्जी समेत सालानपुर थाने की पुलिस पंहुच गई । पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है












