shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शिशु भारती स्कूल में हुआ बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के एन एस रोड इलाके में स्थित शिशु भारती स्कूल में आज बच्चों के लिए एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में शिशु भारती लक्ष्मी देवी बालिका विद्यालय तथा अंजुमन फ्री प्राइमरी स्कूल के प्राथमिक विभाग के बच्चों ने हिस्सा लिया । इस बारे में शिशु भारती स्कूल के टीचर इंचार्ज परितोष माझी ने कहा कि तीनों स्कूलों के कुल 65 बच्चों ने हिस्सा लिया क्लास वन से लेकर क्लास 5 तक के बच्चों ने इस ड्राइंग कंपटीशन में हिस्सा लिया कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए कोई थीम नहीं था उन्होंने अपनी मर्जी से चित्रकारी की कक्षा तीन और चार के बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर और कक्षा 5 के बच्चों को चंद्रयान और वृक्षारोपण विषय पर चित्र अंकित करने के लिए कहा गया था ।

उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि बच्चों ने बेहद सुंदर ढंग से चित्रकारी की और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के उत्साहवर्धन की वजह से यह कार्यक्रम सफल हो सका । कार्यक्रम में सफल होने वाले बच्चों को अमरनाथ चटर्जी सहित तीनों स्कूलों के शिक्षकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कृत किया गया इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान ललन खान रवि चटर्जी ऑदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के बारे में अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर वह काफी खुश है उन्हें इस बात को देखकर काफी खुशी हो रही है कि छोटे-छोटे बच्चों में कितनी प्रतिभा है और उन्होंने जिस तरह से चित्रकारी की है उससे यह साबित होता है कि यह बच्चे अपने आसपास की चीजों के बारे में कितनी गंभीरता के साथ सोचते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page