निगम की तरफ से फुटपाथ के दुकानदारों को ताकीद करते हुए शुरू हुई माइकिंग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज से पूरे बाजार इलाके में घोषणा की जा रही है कि फुटपाथ पर जो दुकानदार हैं वह अपनी दुकानों के आगे इस तरह से प्लास्टिक आदि न लगाएं जिससे राहगीरों को कोई असुविधा हो । आपको बता दें कि मेयर विधान उपाध्याय ने कल ही बताया था कि निगम कि तरफ से तीन दिन तक माइकिंग की जाएगी इसके बाद सोमवार से निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा । इसीके तहत आज से बाजार इलाके में माइक द्वारा फुटपाथ के दुकानदारों को सचेत किया जा रहा है कि वह अपनी दुकानों के सामने ऐसे की चीज न लगाएं जिससे फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो अन्यथा सोमवार से निगम द्वारा कानूनी कार्याही की जाएगी












