भाई ने की बहन की हत्या पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है वजह:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत खटीक पाड़ा इलाके में एक युवक पर अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लग रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सोनकर नामक तकरीबन 21 वर्षीय एक युवक ने अपनी बहन कमल सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी यह घटना आज दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास घटी घटना के बाद डीसी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस एसीपी देवराज दास आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना घटी है कमल सोनकर की शादी हो चुकी थी लेकिन वह किन्हीं कारणों से अपने मायके में ही रहती थी घटना के बाद से राहुल फरार है । वहीं पार्षद उदय राय ने कहा कि आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने दो राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी ऐसा लग रहा था कि राहुल किसी और को भी ढूंढ रहा था लेकिन जब और कोई नहीं मिला तो उसने अपनी बहन की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया












