जमुड़िया सहित पुरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लोगों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आसनसोल नगर निगम कटिबद्ध – मेयर विधान उपाध्याय:
1 min read
आसनसोल :जमुड़िया के लोग पानी की किल्लत से बेहद परेशान है इनका कहना है कि जमुरिया में पानी की आपूर्ति अनियमित है जमुड़िया में 13 वार्ड है लेकिन हर एक वार्ड में लोगों को पाने की कमी से जूझना पड़ता है टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन जमुड़िया के लोगों का कहना है की जरूरत के हिसाब से जो पानी उपलब्ध कराया जाता है वह पर्याप्त नहीं है इसलिए लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है हालांकि इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम जमुड़िया के लोगों को पानी की कमी से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है रोजाना जमुड़िया के 13 वार्डों में 310 टैंकरों से भी ज्यादा टैंकरों में पानी की आपूर्ति की जाती है कभी-कभार किसी टैंकर में यांत्रिक खराबी आ जाए तो वह बात अलग है लेकिन रोजाना 310 टैकर से ज्यादा टैंकरों में पानी की आपूर्ति की जाती है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा सभी 106 वार्डों में लोगों को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं लेकिन फिर भी अगर लोगों को किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो आसनसोल नगर निगम उन शिकायतों को भी जरूर दूर करेगा












