धधका बाईपास रोड पर स्थित एक बैटरी की दुकान में लाखों की चोरी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के धधका बाईपास रोड इलाके में एक बैटरी की दुकान का शटर तोड़कर अपराधियों ने तकरीबन ढाई लाख रुपए की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया दुकान के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि आज दुकान के आसपास के लोगों ने उन्हें सुबह फोन किया और कहा की उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है वह भागे भागे वहां पर आए तो देखा कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है जब उन्होंने दुकान के अंदर जांच की तो पता चला की दुकान में रखी बैटरियां चोरी हो चुकी है उन्होंने कहा कि एक अंदाज के अनुसार तकरीबन ढाई लाख रुपए की बैटरी चोरी हो गई है । उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि उनके दुकान में चोरी की कोई घटना हुई है हालांकि इससे पहले दुकान के आसपास के कुछ अन्य दुकानों में छोटी-मोटी चोरियां हुई है लेकिन इतनी बड़ी चोरी इस इलाके में पहली बार हुई












