मवेशी तस्करी मामले के सभी दस्तावेज़ लेकर ईडी की टीम दिल्ली रवाना:
1 min read
आसनसोल :मवेशी तस्करी मामले की सुनवाई अब दिल्ली के रौस एवेन्यू अदालत में होगी । बीते 6 सितंबर को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने यह फैसला सुनाया था। आपको बता दें की इस मामले में टीएमसी के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल भी एक आरोपी हैं जो फिलहाल दिल्ली की तिहार जेल में हैं। ईडी द्वारा आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में याचिका दायर की गई थी ताकि यह मामला दिल्ली की रौस एवेन्यू अदालत में स्थानांतरित किया जाए । 6 सितंबर को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने ईडी की याचिका को मंजूर किया और मामले को दिल्ली की रौस एवेन्यू अदालत में स्थानांतरित कर दिया। कल दिल्ली से ईडी के दो अधिकारी आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत आए और उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपनी हिफाजत में ले लिया । इसके उपरांत इन सभी दस्तावेजों को लेकर ईडी अधिकारी केंद्रीय सुरक्षाबलों की कड़ी सुरक्षा निगरानी में अंडाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए जहां से वह दिल्ली चले गए । उनके साथ आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के दो अधिकारी भी थे जो रौस एवेन्यू अदालत में मवेशी तस्करी मामले के दस्तावेजों को सौंपेंगे ।












