shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला प्रतिनिधि मंडल ने किया भु धसान प्रभावित कुमारडीहा तीन नंबर इलाके का दौरा:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आज ऑल इंडिया मजलिस ए एतहादुल मुस्लमिन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुमारडीहा तीन नंबर कोलियरी इलाके का दौरा किया‌। पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि महज एक हफ्ता पहले यहां पर भु धसान हुआ था । उस घटना से यहां के लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैदान में भु धसान हुआ था अगर यही किसी के घर के अंदर हुआ होता आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा नुकसान होता । उन्होंने इसके लिए भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल तथा तृणमूल के विधायकों नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की विधायक अन्य जगहों पर भ्रष्टाचार के बारे में बड़ी-बड़ी बातें बोलती हैं लेकिन ईसीएल और सेल के इलाकों में जिस तरह से व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है उसपर वह खामोश है । उन्होंने कहा कि कोयले का अवैध उत्खनन हो या बर्नपुर माफिया राज सबकुछ बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है लेकिन उसपर भाजपा की विधायक चुप हैं उन्होंने टीएमसी के नेताओं और विधायकों पर एक दूसरे से मिले होने तथा कटमनी खाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होने नहीं देगी। घटना के 7 दिन बाद ईसीएल द्वारा घटना के रिपोर्ट भेजी जा रही है इसी से पता चलता है कि ईसीएल यहां के लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या सोचता है? उन्होंने साफ कहा कि अगर यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कारगर कदम नहीं उठाए गए तो ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा । इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन श्रीपुर एरिया के प्रभारी ओवेस खान रिजवान खान राजेश बाउरि भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page