दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल नगर निगम द्वारा फुटपाथ को किया जाएगा व्यवस्थित:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल बाजार के व्यापारियों की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की गई और उनसे अनुरोध किया गया कि आसनसोल फुटपाथ पर जो दुकाने हैं उन दुकानों को व्यवस्थित किया जाए इनका कहना था कि ज्यादातर दुकानों को प्लास्टिक से ढक दिया गया है जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर से गुहार लगाई की दुर्गा पूजा से पहले इन दुकानों को व्यवस्थित किया जाए ताकि दुर्गा पूजा के समय किसी को कोई असुविधा न हो इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज बाजार कमेटी के कुछ लोग उनसे मिलने आए थे उन्होंने फुटपाथ को व्यवस्थित करने की मांग की मेयर ने कहा कि कल से फुटपाथ के दुकानदारों को माइक के जरिए बताया जाएगा कि वह अपनी दुकानों को व्यवस्थित कर लें प्लास्टिक के द्वारा दुकानों को इस तरह से ना ढके की आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो उसके बाद सोमवार से आसनसोल नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा इस मुद्दे पर बाद में आसनसोल नगर निगम में एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई इस बैठक में मेयर सहित आसनसोल नगर निगम के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल बाजार के फुटपाथ को व्यवस्थित करने और राहगीरों के चलने योग्य बनाने को लेकर बातचीत हुई और यह फैसला हुआ कि अगले तीन दिनों तक फुटपाथ के व्यापारियों को माईकिंग के जरिए हिदायत दी जाएगी कि वह फुटपाथ को इस तरह से ना घेरें कि लोगों को चलने में असुविधा हो विशेष कर दुर्गा पूजा से पहले राहगीरों को कोई असुविधा ना हो इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है इसके बाद सोमवार से आसनसोल नगर निगम की तरफ से अभियान चलाया जाएगा












