आसनसोल जिला संगठन का प्रवक्ता बनाए जाने पर मदन मोहन चौबे को किया गया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल जीटी रोड के किनारे बाजार इलाके में बने भाजपा पार्टी कार्यालय में मदन मोहन चौबे आशा शर्मा सुदीप चौधरी तथा राम अधिकारी को सम्मानित किया गया आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा की तरफ से आसनसोल जिला संगठन में भारी फेरबदल किया गया है मदन मोहन चौबे को जिले का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है वही आशा शर्मा को उपाध्यक्ष राम अधिकारी को महासचिव तथा सुदीप चौधरी को जिला कमेटी का सदस्य बनाया गया है आज इन चारों को भाजपा पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में इस जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे सभी ने इन चारों को सम्मानित किया और आशा जताई कि इन चारों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह बखूबी उन्हें अंजाम देंगे। इस मौके पर मदन मोहन चौबे ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनको जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके लिए वह भाजपा आर कमान के आभारी है और उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में वह पार्टी द्वारा उनको दिए गए जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी के विचारों को आम जनता तक स्पष्ट तरीके से पहुंचाएंगे












