आसनसोल स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन द्वारा होगा महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज बुधा फुटबॉल मैदान में आसनसोल स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन की तरफ से एक प्रेस मीट की गई इस प्रेस मीट में कृष्णेंदु मुखर्जी अनिमेष दास आयरिश मुखर्जी प्रदीप सिंह कार्तिक मुखर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए कल से 8 टीमों की एक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में न सिर्फ आसनसोल बल्कि दूसरे जिले और कोलकाता से भी टीमें खेलने आएंगी । इस बारे में कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन नाम से गिरमिट इलाके में एक अकादमी खोलने का भी ऐलान किया उन्होंने कहा कि 16 तारीख यानी इस फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन उसे अकादमी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी अनिमेष दास ने कहा की गिरमिट जैसे इलाके में इस स्पोर्ट्स अकैडमी को खोलने का मकसद है कि आदिवासी और पिछड़े इलाकों मैं रहने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाया जा सके ताकि आने वाले समय में वह खेल को अपना कैरियर बना सकें अनिमेष दास ने कहा कि इस प्रतियोगिता के चारों दिन जो मैच खेले जाएंगे वह फ्लैशलाइट में खेले जाएंगे 13 तारीख से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी और इस प्रतियोगिता का समापन 16 तारीख को होगा उन्होंने कहा कि समापन के दिन एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे आएंगे












